सांप के डसने से 19 वर्षीय नेमीचंद सैनी की मौत, जयपुर एसएमएस में उपचार के दौरान तोड़ा दम

नीरज मीणा

महवा। स्मार्ट हलचल/पितलिया का बालाजी निवासी 19 वर्षीय नेमीचंद सैनी की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 18 अगस्त की तड़के करीब 3 से 4 बजे नेमीचंद घर के अंदर कमरे में सो रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद पेट में दर्द होने पर परिजन उसे उपचार के लिए जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने कई जांचें कीं। परिजनों के मुताबिक उपचार के दौरान उसकी हालत में करीब 20 प्रतिशत सुधार भी बताया गया, लेकिन 20 अगस्त सुबह करीब 5 बजे नेमीचंद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता किशोरी लाल सैनी और माता निरी देवी हैं। 19 वर्षीय नेमी की असमय मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।