नया और विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सिंधु नगर में नविभा कमेटी का गठन

नितेश शर्मा

स्मार्ट हलचल|जयपुर ,वार्ड 09 विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के मुरलीपुरा के सिंधु नगर में उपस्थित गणमान्य नागरिकों के द्वारा नागरिक सशक्तिकरण एवं कॉलोनी के विकास कार्यो को गति देने के उद्देश्य से नविभा समिति का गठन किया गया | इस कमेटी में नव मनोनीत अध्यक्षा के रूप में श्रीमती वर्षा शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया | वर्षा शर्मा ने अपनी कार्यकारणी सर्वसम्मति से घोषित की जिसमे उपाध्यक्ष – राजीव जांगिड़, सचिव – डॉ शरद गुप्ता , कोषाध्यक्ष – सुरेश बागड़ा , सयुक्तसचिव – सुशील अग्रवाल,नितिन कट्टा, निर्मल शर्मा, डॉ सुशील वर्मा आदि को मनोनीत किया गया | इस अवसर पर कॉलोनी के गणमान्य निवासियों में कमल दीक्षित, किशन शर्मा , शंकर शर्मा , तारा चंद पारीक , जयशंकर प्रसाद मिश्रा, अर्चना जांगिड़ , बसंती शर्मा , संतोष शर्मा , इंदु शर्मा , रुक्मणि शर्मा , राजेंद्र अग्रवाल आदि उपस्तिथ रहे | इस बैठक का संचालन न्यू इंडिया ट्रस्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय सक्सेना द्वारा किया गया |
बैठक में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में निवर्तमान पार्षद राजेश गुर्जर एवं न्यू इंडिया ट्रस्ट से सीईओ अनिल पारीक ने भाग लिया | इस अवसर पर श्री अनिल पारीक ने विशेष रूप से न्यू इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित नया और विकसित भारत अभियान के उदेश्यो एवं कार्य प्रणाली से सभी क्षेत्र वासियों को अवगत कराया एवं सभी को श्रेष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ भी दिलाई | उल्लेखनीय है नया और विकसित भारत अभियान के अंतर्गत शहर के 30 वार्डो में स्वछता, नागरिक दायित्वों का बो ध और ट्रैफिक नियमो की जानकारी , सामुदायिक विकास एवं व्यक्तिगत सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है |
बैठक में निवर्तमान पार्षद राजेश गुर्जर द्वारा समस्त नवनियुक्त कार्यकारिणी को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किये गए | बैठक के समापन पर नवनियुक्त अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया साथ ही समस्त कॉलोनी वासियो से आग्रह किया की वे कॉलोनी के विकास कार्यो एवं बैठकों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेते हुए सहयोग प्रदान करे |