कोटा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने संगठन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन को मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संभाग एवं जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने नितिन भटनागर को कोटा संभाग अध्यक्ष, विनोद सक्सेना को कोटा जिला अध्यक्ष तथा मयूर सक्सेना को युवा प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान) नियुक्त किया है।
प्रदेश महामंत्री दीप माथुर ने बताया कि संगठन विस्तार अभियान के तहत कोटा, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी नए जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। इसका उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाते हुए समाज के बीच महासभा की सक्रियता और जनसंपर्क को बढ़ाना है।
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाज को संगठित करने तथा महासभा की गतिविधियों को प्रदेशभर में नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
