महुवा में नए बोर्ड ने संभाली कमान: अध्यक्ष विनीत बंसल और उपाध्यक्ष उर्मिला मीणा ने किया पदभार ग्रहण, विधायक राजेंद्र मीणा की मौजूदगी में निकाला भव्य विजय जुलूस

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/ महुवा नगर पालिका में बुधवार को ऐतिहासिक दिन रहा। नगर पालिका के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष विनीत बंसल और उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मीणा ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महुवा विधायक राजेंद्र मीणा, विमल जैन, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहित नवनिर्वाचित पार्षदो वगणमान्य नागरिक नगर पालिका स्टाफ आमजन मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण के बाद पूरे कस्बे में विजय जुलूस निकाला गया। जहां विधायक राजेंद्र मीणा नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल उपाध्यक्ष उर्मिला मीणा व नवनिर्वाचित पार्षदों का जगह-जगह व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित बोर्ड का भव्य स्वागत किया। जनसैलाब ऐसा उमड़ा कि पूरा बाजार “विकास” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा – जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि महुवा की जनता ने भाजपा बोर्ड पर जो भरोसा जताया है, वह अभूतपूर्व है। “आज जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, वह हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। यह जीत किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि महुवा के विकास की जीत है।”
अध्यक्ष विनीत बंसल का विजन – “महुवा को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाएंगे”
पदभार ग्रहण के बाद अध्यक्ष विनीत बंसल ने कहा की जनता ने मुझे निर्विरोध चुनकर जो मान-सम्मान दिया है, मैं जीवनभर उनका ऋणी रहूंगा। मेरा पहला संकल्प है – महुवा को जिला की सबसे स्वच्छ और सुंदर नगर पालिका बनाना।
उन्होंने अपने विकास के रोडमैप का जिक्र करते हुए कहा सड़क और नाली कस्बे की सभी कच्ची गलियों को पक्का करना और जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करना।
रोशनी और सफाई हर वार्ड में स्ट्रीट लाइट और नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था।
जल योजना पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पाइपलाइन और टंकी की योजना।
युवा और बाजार बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण, पार्कों का विकास और युवाओं के लिए खेल मैदान की सुविधा।
उपाध्यक्ष उर्मिला मीणा बोलीं -महिला सुरक्षा और वार्डों की छोटी-छोटी समस्याएं होंगी प्राथमिकता
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मीणा ने कहा – विशेष रूप से सभी माताओं-बहनों को धन्यवाद देती हूं। हमारी कोशिश रहेगी कि नगर पालिका की हर योजना का लाभ अंतिम वार्ड तक पहुंचे। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और हर वार्ड में जनसुनवाई हमारी प्राथमिकता रहेगी। अध्यक्ष विनीत बंसल व सभी पार्षदों के साथ आम जनता के सुझाव लेकर सभी मिलकर हम महुवा को एक आदर्श नगर पालिका बनाएंगे
अंत में अध्यक्ष विनीत बंसल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हम सबके प्रेरणा स्रोत कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा व विधायक राजेंद्र मीणा के के साथ पार्षदों की राय के अनुसार सभी अपने बड़ों के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से महुवा में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।