Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़सोनी बने जार के नए जिलाध्यक्ष, जीनगर महासचिव नियुक्त

सोनी बने जार के नए जिलाध्यक्ष, जीनगर महासचिव नियुक्त

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार की नवीन कार्यकारिणी (2025-26) मे जिलाध्यक्ष बने मनोज़ सोनी निम्बाहेड़ा द्वारा सर्वसम्मति से लिए गये निर्णय का आज प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी द्वारा अनुमोदित करते हुए चित्तौड़गढ़ जिला जार की नवीन और नगर निम्बाहेड़ा की कार्यकारिणी का गठन कर लिया।
जार के प्रदेश उपाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ के जिला संयोजक विवेक वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से लिए गये निर्णय के अनुरूप आज घोषित नवीन कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार राईवाल व संदीप सुराणा बेगू, जिलाध्यक्ष मनोज सोनी निम्बाहेड़ा, महासचिव नवरतन जीनगर राशमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद सोनी कपासन व सुधीर टोंग्या बेगू, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम लोहार निम्बाहेड़ा व नरेन्द्र सेठिया भादसोडा, जिला संगठन सचिव हरीश पालीवाल भूपालसागर व जिला सचिव अमित खंडेलवाल निम्बाहेड़ा को निर्वाचित किया गया है।
जिला संयुक्त सचिव नरेश मेनारिया निम्बाहेड़ा के साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धर्मेंद्र कुमार सेन भूपालसागर, सुनील डाबड़िया कपासन, मोनिका अग्रवाल को शामिल किया गया है। साथ ही जिला संरक्षक के रूप में डॉ बी एम भट्ट को तथा विधि सलाहकार के रूप में एडवोकेट और पत्रकार समद अंसार को मनोनीत किया है।
जिला अध्यक्ष सोनी ने निम्बाहेड़ा नगर की कार्यकारिणी मे श्याम सुंदर अग्रवाल को अध्यक्ष और भागचंद वचछानी को नगर महामंत्री मनोनीत किया हैं।
इधर जैन समाज से संबद्ध सोनी के जिला अध्यक्ष के मनोनयन पर सकल जैन श्री संघ सहित क्षेत्र के गण मान्यो ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES