Homeराजस्थानअलवरब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर | स्मार्ट हलचल/कस्बे में रविवार को ब्राह्मण छात्रावास में ब्राह्मण समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे अतिथि के रूप में शशिकांत मिश्रा, गजेन्द्र सिंह ज्ञानपुरिया, अभिषेक मिश्रा, नवीन शर्मा, महामंडलेश्वर जनार्दनदास महाराज, तुलसीदास महाराज, साध्वी विदुषी सरस्वती, देवराज शर्मा, सज्जन मिश्रा, आकाश मिश्रा, कृष्ण गोपाल कौशिक आदि अतिथियों का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप पंचोली के द्वारा ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर राकेश तिवाड़ी, मानव शर्मा, संरक्षक पद पर प्रहलाद शर्मा, बलबीर पारीक, सुरेन्द्र शर्मा, प्रभारी पद पर मुरलीधर शर्मा, विजेन्द्र शर्मा, जगदीश शर्मा, सचिव पद पर सौरव शर्मा, महामंत्री पद पर सुनील शर्मा, नीरज शर्मा, मंत्री पद पर जगदीप शर्मा, महावीर शर्मा, संतोष शर्मा तथा प्रचार मंत्री योगेश शर्मा व प्रवक्ता मनीष शर्मा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अतिथि शशिकांत बोहरा द्वारा मौजूद पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत नवनिर्वाचित ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी को खुली जीप में बैठाकर कस्बे के मुख्य बाजार में डीजे के साथ झूलुस निकाला और जय जय परशुराम के जयकारे लगाए। मंच संचालन रामकिशन शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर आत्रैय, रुक्मणि शर्मा, मोनू शर्मा, चन्द्रकांत शर्मा, मनीष आत्रैय, अश्वनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
RELATED ARTICLES