गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति 2026-27 एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में घोषित टीम में प्रदेशभर के पत्रकारों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश कार्यसमिति में संरक्षक के रूप में शंकर नागर एवं विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनवीर सिंह चुंडावत अजमेर, उपाध्यक्ष राजीव गौड़ जोधपुर, मनीष भट्टाचार्य जयपुर एवं पशुपति शर्मा सीकर, कोषाध्यक्ष श्री नकुल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद रिक्त रखा गया है। सचिव पद पर डॉ. रंजन दवे जोधपुर, विक्रम सिंह करणोत सिरोही, प्रवीण बोथरा बाड़मेर, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव जयपुर, राजू रामगडिया बीकानेर, ज्योति लवानिया भरतपुर को नियुक्त किया गया है, जबकि कोटा सचिव पद रिक्त रखा गया है।जिला अध्यक्षों में जोधपुर से प्रदीप जोशी, जोधपुर ग्रामीण से मनोज जैन, बाड़मेर से महेंद्र सिंह मुनाबाव, बालोतरा से करणा राम मांजू, जैसलमेर से गणपत दैया, फलोदी से राकेश शर्मा, पाली से अरुण जोशी, जालोर से दिलीप सिंह, सिरोही से अशोक कुमावत, उदयपुर से परमवीर सिंह दुलावत, उदयपुर ग्रामीण से कमलाशंकर श्रीमाली, राजसमंद से सुरेश भाट, चित्तौड़गढ़ से ओम भट्ट, प्रतापगढ़ से अमित पुरोहित, बांसवाड़ा से किशन सेन, डूंगरपुर से परवेश जैन, सलूंबर से ओम प्रकाश कलाल को जिम्मेदारी दी गई है।कोटा संभाग में झालावाड़ से आरिफ मंसूरी, बारां से लक्ष्मीचंद नागर, बूंदी से कमलेश शर्मा, अजमेर संभाग में अजमेर से आनंद शर्मा, नागौर से अनिल शर्मा, डीडवाना से गोविन्द लाल व्यास, ब्यावर से कुलभूषण उपाध्याय, टोंक से प्रेम रघुवंशी, भीलवाड़ा से महेश अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।भरतपुर संभाग में भरतपुर से उमेश लवानिया, डीग से पूरन प्रकाश बंसल, धौलपुर से वीरेन्द्र गोस्वामी, करौली से दीनदयाल सारस्वत, सवाईमाधोपुर से राजेश शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जयपुर संभाग में जयपुर ग्रामीण से सुरेन्द्र शर्मा, दौसा से विनोद पाराशर, अलवर से जुगल गांधी, झुंझुनूं से विकास पुनिया, खैरथल-तिजारा से प्रमोद खंडेलवाल, कोटपूतली-बहरोड़ से लोकेश भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई है। बीकानेर संभाग में बीकानेर से विक्रम जागरवाल, श्रीगंगानगर से सतवीर चौधरी, हनुमानगढ़ से जुगल किशोर स्वामी एवं चूरू से किशन उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में राहुल अवस्थी, मनीष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, निर्मला पुरण राव, जयनारायण बिस्सा, विपिन तिवारी, गुणवंत कलाल, कैलाश दिनोदिया, राजेश गोयल, सांवलदान रत्नू, रियाज अहमद, प्रकाश तंवर, राकेश सोनी, नारायण मेघवाल, अलकेश सनाढ्य, संतोष त्रिवेदी, भवानी सिंह हाड़ा, हनु तंवर, गणेश प्रजापति, विंजाराम डूडी, प्रदीप गढवाल, भूपेन्द्र सिंह पगारा को शामिल किया गया है।कार्यसमिति के पांच पद रिक्त रखे गए हैं। नई कार्यकारिणी ने पत्रकार हितों, संगठन विस्तार और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।
