गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल।जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बडौदा गंगापुर सिटी के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं की संस्था उजसा सोसायटी की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से किया गया उजसा के वर्तमान अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर बत्तीलाल मीणा उपाध्यक्ष प्रधान चंद, सचिव धीरसिंह चौधरी,कोषाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा एवम बूंदी नवोदय प्रतिनिधि के तौर पर भुवनेश कुमार को कार्यकारिणी में चुना गया है, उजसा सोसायटी जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बड़ौदा से पास आउट 1500 से अधिक विद्यार्थियों की एक रजिस्टर्ड संस्था है जो पे बैक टू सोसाइटी के सिद्धांतों पर कार्य करती है समिति के सदस्य न सिर्फ देश के कोने-कोने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं अपितु विदेशों में भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील,शिक्षक बैंकिंग,व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों में इसके सदस्य अपने उत्कृष्ट कार्यो से अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे हैं नए अध्यक्ष बत्तीलाल मीना ने बताया कि उजसा के कार्यों में वृक्षारोपण, छात्रों की करियर काउंसलिंग, ब्लड डोनेशन कैंप, पक्षियों के परिंडे लगाने, मेडिकल हेल्थ कैंप, प्रशासनिक सेवाओं की कोचिंग तथा जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कार्य प्राथमिकता पर रहेंगे।पीलोदा निवासी बत्तीलाल अभी राजस्थान कानूनगो संघ करौली के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे है।
