बानसूर।स्मार्ट हलचल|भाजपा आलाकमान द्वारा विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने मंगलवार देर रात को इसकी घोषणा की। भाजपा आलाकमान ने बानसूर मंडल के अध्यक्ष पद पर राकेश सिंघल को नियुक्त किया है तों वहीं रामपुर मंडल का अध्यक्ष करण सिंह ओला कों नियुक्त किया गया हैं। नए मंडल अध्यक्षों ने पार्टी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।


