Homeराजस्थानजयपुरग्राम खरवा को नई पंचायत बनाने की मांग, ग्रामीणों ने तहसीलदार को...

ग्राम खरवा को नई पंचायत बनाने की मांग, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर | स्मार्ट हलचल/ग्राम पंचायत बुर्जा से ग्राम खरवा को अलग कर नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार अनिल कुमार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जनसंख्या करीब 4,500 है और इसके अंतर्गत हरिपुरा, रावतों की ढाणी, कूल, खरवा और धोली ढाणी जैसे प्रमुख वार्ड आते हैं। इनमें से खरवा और कूल राजस्व ग्राम भी हैं, जो प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत मुख्यालय बुर्जा से इन ढाणियों की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है, जिससे लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने तर्क दिया कि ग्राम खरवा भौगोलिक दृष्टि से सभी ढाणियों के मध्य में स्थित है, जिससे यह नई पंचायत बनने के लिए उपयुक्त स्थान है। बुर्जा सरपंच कबूल वर्मा ने जानकारी दी कि पिछली सरकार के दौरान भी खरवा को अलग पंचायत बनाने की मांग उठी थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस बार उनकी मांग को गंभीरता से लिया जाए ताकि उन्हें बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकें। ज्ञापन के दौरान रतन लाल जांगिड, दाताराम जाट, बच्चू सिंह चौहान, कृष्ण स्वामी, गुलाब सिंह, जगदीश, भवानी सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES