Homeराजस्थानअलवरबूँदी से गोवर्धन धाम के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू

बूँदी से गोवर्धन धाम के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू

रणथंभौर, बालाजी व गोवर्धन तीनों धाम के दर्शन करना हुआ आसान,

खेरली 2.30 बजे , कठूमर 2.50 पर आयेगी बस

 दिनेश लेखी

कठूमर । स्मार्ट हलचल ।राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक नवीन बसों का संचालन शुरू किया है। इन बसों में एक एसी डीलक्स बस भी शामिल हैं।सवाईमाधोपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक गजानंद जांगिड़ ने बताया कि तीन धामो रणथंभौर , मेहंदी पुर बालाजी व गोवर्धन को जोड़ने के उद्देश्य से सुबह पौनै‌ नौ बजे सवाईमाधोपुर से रवाना होकर नौ बजे रणथंभौर , दस बजे मलारना डूंगर,11 बजे गंगापुर सिटी, 11.45 बजे नादौती, 12.45 बजे टोडाभीम, 1.00 बजे मेहंदी पुर बालाजी,1.45 पर महवा,2.30 पर खेरली,2.50 पर कठूमर, 3.15 पर नगर,4.00 बजे डीग और साढ़े चार बजे गोवर्धन पहुंचेंगी।
वापिस में अगले दिन सुबह छह बजे गोवर्धन से सुबह 7.30 बजे कठूमर होते हुए इसी रूट से चलकर दोपहर 1.15 पर सवाई माधोपुर पहुंचेगी। प्रबंधक ने बताया कि दो‌ तीन इस बस का विस्तार बूंदी सुबह पांच बजे से संचालन किया जाएगा।
इधर लोहागढ़ डिपो की भी एक नई बस सेवा शुरू हुई है, जिसका संचालन शाम छह बजे गोवर्धन से शुरू होकर डीग, नगर कठूमर, खेरली,महवा, बालाजी , सिकंदरा,दौसा,होते हुए जयपुर रात्रि को 11.45 पर पहुंचेगी। इस बस सेवा के संचालन से पूर्व गोवर्धन जयपुर जाने के लिए शाम चार बजे बाद कोई संचालन नहीं था और श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसी बस का संचालन अगले दिन जयपुर से सुबह दस बजे शुरू होकर गोवर्धन शाम 3.45 पर पहुंचेगी।
। इसके अलावा जयपुर से शाम चार बजे गोवर्धन के यात्रियों को रोजाना एस सी बस सेवा और गोर्वधन से अगले दिन सुबह छह जयपुर के लिए संचालित की जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES