सनातन धर्म मंदिर समिति का नया कार्यकाल शुरू, पदाधिकारियों ने ली सेवा की शपथ

मंदिर विकास के नए संकल्प: शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने लिया दायित्व
सनातन धर्म मंदिर समिति का गठन, 44 सदस्यीय टीम ने ली शपथ

कोटा।स्मार्ट हलचल|सनातन धर्म मंदिर सेवा समिति, शास्त्री नगर, दादाबाड़ी के द्विवार्षिक सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए शपथ ग्रहण समारोह रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में मंदिर परिसर स्थित सत्संग सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला मुख्य अतिथि तथा समिति अध्यक्ष किशन लाल काबरा द्वारा राधा-कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सरंक्षक नंद किशोर काल्या ने मंच संचालन किया।
संगठन प्रचार मंत्री आर.एस. चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष किशन लाल काबरा ने पुरषोत्तम पंचोली को महासचिव एवं शिव नन्द शर्मा को कोषाध्यक्ष सहित 44 सदस्यीय कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात आगामी सत्र के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें एस.एल. कुमावत एवं नन्द किशोर काळ्या को संरक्षक, रघुवीर सिंह मेहरा व सुधा रानी शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार भण्डारी को सह सचिव, गोपाल काबरा एवं उमा शंकर मूंदड़ा को सह मंत्री तथा गोपाल लाल मूंदड़ा को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसी प्रकार राम स्वरूप चतुर्वेदी एवं उषा शर्मा को संगठन प्रचार मंत्री, ओम प्रकाश झंवर एवं नरेंद्र कुमार को मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सत्यनारायण माहेश्वरी, घनश्याम सोनी, चंद्रभान शर्मा, कुंती गौतम, सत्यनारायण गुप्ता एवं ओम प्रकाश शर्मा शामिल हैं, जबकि हरि शंकर न्याति एवं ललित कुमार गोयल को सहवारित सदस्य चुना गया।
मुख्य अतिथि राजेश बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा कि दादाबाड़ी क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबियों के लिए मंदिर में भागवत कथा, नानी बाई का मायरा, हनुमान जयंती एवं निर्जला एकादशी जैसे धार्मिक आयोजनों का नियमित आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में मंदिर के मुख्य द्वार (सिंहद्वार) का निर्माण कराया जाएगा तथा तीन स्थायी प्याऊ भी प्रारंभ किए जाएंगे।
इस अवसर पर महेशचंद अजमेरा, श्यामलाल गुप्ता, सुरेशचंद काबरा, बिठ्ठलदास मूंदड़ा, राधेश्याम शादरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। बिरला ने विश्वास व्यक्त किया कि किशन लाल काबरा के नेतृत्व में समिति धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।