मानवता हुई शर्मशार… अलीगढ़ थाना क्षेत्र के चोरू में नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप-पुलिस ने भ्रूण को लिया कब्जे में

चौरू क्षेत्र में एक होटल के समीप हाईवे किनारे नवजात भ्रूण मिलने से फैली सनसनी-पुलिस ने गहनता के साथ शुरू की जांच,

– अलीगढ़ तहसील के चौरू क्षेत्र में मानव भ्रूण मिलने का दूसरा मामला आया सामने-जांच शुरू

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/अलीगढ़ । स्मार्ट हलचल|जिले के उनियारा उपखण्ड अन्तर्गत अलीगढ थाना क्षेत्र के चौरू बाईपास पुलिया स्थित कमल होटल के पास गुरूवार को मानव भ्रूण मिलने पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक अमानवीय मामला सामने आया है। ऐसा ही एक मामला कुछ वर्षों पूर्व चोरू में मंडावरा रोड पर मामला सामने आया था, एक बार फिर से कलियुगी और बेरहम मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को फैंक दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों ने जब टोंक-सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे स्थित कमल होटल के नजदीक पुलिया के पास में भ्रूण पड़ा देखा। दिल दहला देने वाली इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कृत्य किसी निर्दयी महिला द्वारा सामाजिक दबाव या व्यक्तिगत कलह के कारणों से हो सकता है।जानकारी के मुताबिक एक राहगीर पुलिया के समीप से गुजर रहा था तो उसकी नजर भ्रूण पर पड़ी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना तुरन्त ही अलीगढ़ थाना पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंचे अलीगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी सीआई मय जाप्ते के साथ भ्रूण को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं भ्रूण की सूचना मिलते ही चौरू क्षेत्र के ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा होती नजर आई। क्षेत्र के लोगों ने मानव भ्रूण मिलने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जिस धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया था, आज उसी धरती से बेटियों के भ्रूण मिल रहे है। हालांकि गुरूवार को मिले भ्रूण से ये साफ नहीं हो पाया है कि ये भ्रूण लड़के का है या लड़की का। जानकारी अनुसार कुछ साल पहले भी मंडावरा-चौरू रोड पर नवजात शिशु का भ्रूण मिला था। चोरू क्षेत्र में यह दूसरा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस से उस कलयुगी मां की तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चौरू बायपास पर भ्रूण मिलने की सूचना पर अलीगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी के बाद पुलिस वृताधिकारी उनियारा आकांक्षा चौधरी भी मौके पर पहुंची, उन्होंने भ्रूण को पुलिया के नीचे से निकलवाकर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और उसे सीएचसी अस्पताल अलीगढ़ भिजवाया। डॉक्टरों की टीम ने भ्रूण का परीक्षण कर सुरक्षित रखा गया हैं और आगे कारवाई जारी है।
——- स्थानीय लोगों में आक्रोश-उठे नैतिकता के सवाल ——-
भ्रूण मिलने की घटना के बाद इलाके में रोष व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता पर कलंक बताया है। लोगों का कहना है कि जब ममता जैसी भावना ही जान लेने लगे तो समाज को आत्मचिंतन की आवश्यकता है।
—— पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज-जांच हुई तेज ——
अलीगढ़ थाना पुलिस ने कमल होटल सहित आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है, ताकि उस व्यक्ति की पहचान हो सके, जिसने यह अमानवीय कृत्य किया। वहीं घटना पर अलीगढ़ थानाधिकारी राजकुमार चौधरी कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।