Homeराजस्थानकोटा-बूंदीउनियारा आगमन पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह का भाजपाइयों ने...

उनियारा आगमन पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत-बैठक आयोजित

(शिवराज बारवाल मीना)

टोंक/उनियारा/स्मार्ट हलचल। भारतीय जनता पार्टी उनियारा शहर मंडल की बैठक शनिवार को संत सुंदरदास धर्मशाला उनियारा में आयोजित हुई। बैठक में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का स्वागत किया गया।बैठक में बूथस्तर पर मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई है। बैठक में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, उनके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित के विजन को लेकर देश को नई ऊँचाईयो पर ले जा रहे है और भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता का सम्मान विश्व गुंजायमान कर रहे है। हम सभी कार्यकर्ताओं को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना है। आज महिला दिवस इसका आप देखो उनियारा भाजपा की प्रमुख ममता साहू के नेतृत्व में हम मंडल की बैठक आहूत कर रहे हैं, हमारी भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष ममता साहू, जिला मंत्री मदन धाकड़, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, भाजपा नेता राकेश बढ़ाया, रमेश बढ़ाया, बाबूलाल कासलीवाल, नमोनारायण गौतम, राजा बाबू खींची, लक्ष्मीनारायण मीणा, जगदीश साहू, शैलेंद्र चौधरी, रामकिशन गुर्जर, प्रधान काबरा, रत्तीराम पहाड़िया, कैलाश चौधरी, कमलेश यादव, बालकिशन शर्मा लक्ष्मीनारायन मीना, सुरेश कुमावत, उम्मेद सिंह, जुबेर पठान, लोकेश सैनी, अनिता बड़ाया, कलावती साहू, रिंकेश चेची, प्रकाश प्रजापत, लोकेश सुवालका, मनोज पारीक, विजेन्द्र कुशवाहा, महावीर पांचाल, मानवेंद कुशवाह, अजय महावर, रामकिशन गुर्जर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES