नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष रमेश सेन,पालिका उपाध्यक्ष इसाक खान व पार्षदो का जोरदार स्वागत सम्मान पुरानी नगर पालिका महलों के चौक में किया गया

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं सफाई कर्मचारी एवं सफाई संपूर्ण कर्मचारी एवं नगर पालिका संपूर्ण स्टाफ ने जोरदार स्वागत सम्मान व अभिनंदन किया।अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के द्वारा एवं समस्त कर्मचारियों के नगर पालिका के द्वारा नव नियुक्त पालिका अध्यक्ष रमेश सेन,इसाक खान पालिका उपाध्यक्ष एवं नरेंद्र रेगर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी व सुरेश चंद्र घूसर पार्षद, रेखा देवी घूसर पार्षद, युवराज पार्षद, चेतन पार्षद, सुनील मिश्रा पार्षद पति, नरेंद्र रेगर के निजी सचिव व नाथूलाल कोली पार्षद इन सबको शाहपुरा नगर पालिका कर्मचारी एवं नगर पालिका स्टाफ की तरफ से यूनियन की तरफ से जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। पुष्प हार पहना कर व साल साफा ओढ़ाकर इन सभी का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। जिस पर विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने शाहपुरा के लिए एवं नगर पालिका कर्मचारियों के लिए तन मन धन से कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वादा किया और नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश सेन ने कर्मचारियों को कहा कि शाहपुरा हित में जितना भी कार्य है उनके लिए तन मन धन से तैयार है पूरे शाहपुरा और कर्मचारियों के लिए उनकी ओजस्वी वाणी से जोरदार भाषण से सभी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का मनमोहक प्रति अनु कुलित शब्दों से पूरा पंडाल हर्षित हुआ। सभी ने जोरदार तालिया के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष महोदय व सभी का स्वागत सम्मान किया व नवनियुक्त उपाध्यक्ष इसाक खान ने भी अपने जोरदार उद्बोधन में शाहपुरा हित के लिए और कर्मचारियों के लिए तत्पर खड़े रहने के लिए अपनी ओजस्वी भाषण में सभी का मन जीत लिया। शाहपुरा का साथ और शाहपुरा का विकास ही प्रमोधर्म है ऐसा इसाक खान ने बताया और रेखा देवी ने अपने ओजस्वी भाषण में सभी कर्मचारी एवं संगठन का साथ जोरदार से कदम से कदम मिलकर और शाहपुरा हित के कार्य सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में जोरदार अभिव्यक्ति दी। सुरेश चंद्र घूसर ने भी अपने उद्बोधन में शाहपुरा के 35 वार्ड को अपना सर्वज्ञ योगदान देना बताया है। उन्होंने अध्यक्ष रमेश सेन व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर से वादा किया है कि जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह तैयार रहेंगे। शाहपुरा हित कार्य में 35 वार्डों के लिए और शाहपुरा की जनता के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहने का वादा किया।इसके बाद अध्यक्ष रमेश सैन ने सभी का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद गपित किया। शाहपुरा की संपूर्ण जनता में कर्मचारियों का हितार्थ कार्य करने के लिए वह तत्पर खड़े रहने का उद्बोधन में दिया। जिस पर पुष्पेंद्र कुमार घूसर जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सभी का जोरदार अभिनंदन करते हुए सभी को भरोसा दिलाया है कि हमारे शाहपुरा के जितने भी सफाई कर्मचारी हैं स्वच्छता सैनिक है वह शाहपुरा हितार्थ के लिए शाहपुरा पालिका बोर्ड के लिए तत्पर खड़े रहेंगे अपनी मेहनत और ईमानदारी के साथ शाहपुरा हित का कार्य कोरोना काल में भी अपना संपूर्ण योगदान सभी कर्मचारियों ने दिया और आगे भी शाहपुरा हित के लिए देते रहेंगे और साथी सभी का पूर्ण हार्दिक अभिनंदन करते हुए पुष्प हार पहनाते हुए समस्त कर्मचारी और नगर पालिका के यूनियन के पदाधिकारी नगर पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। राजेश, कालू जमादार, गंगासागर जमादार, सतेंद्र जमादार, विकास जमादार, उत्तम, सोनू, संदीप, प्रेमचंद जाजोट, अमित कुमार, सीताराम, घीसू लाल, आजाद, त्रिलोक, शंकर, पिंटू, अभिषेक, वसीम अकरम, छोटू लाल, लखन, महेश, गणेश, नितिन, रामलाल, विजय, विजेंद्र, विनोद, दिनेश लोट, हरिओम लोट,आनंद खेरालिया, संदीप जाजोट, मनोज आदि कर्मचारी एवं यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे महिला सफाई कर्मचारी सभी महिला कर्मचारियों ने भी स्वागत सम्मान जोरों सोरों से किया। बाद में पुष्पेंद्र कुमार घूसर ने सभी पधारे हुए अतिथियों एवं समस्त कर्मचारी एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का अभिनंदन किया।