भरत देवड़वाल
दौसा।स्मार्ट हलचल|देलास धाम, दौसा में श्री सूरजमल राजा भोमिया जी महाराज एवं हीरामल के महाराज के नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन तथा मीणा कुल गौरव, अमर योद्धा, परम प्रतापी, महास्वाभिमानी, स्वतंत्रता के महानायक वीर शिरोमणी राजा बाधा देव गोमलाडु जी की मूर्ति अनावरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आईएएस डॉ. हरसहाय मीणा ने शिरकत की। ग्रामीणों एवं समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
*डॉ. हरसहाय मीणा ने संबोधित करते हुए कहा* कि राजा बाधा देव गोमलाडु जी मीणा समाज के स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक हैं। उनका जीवन त्याग, बलिदान और स्वतंत्रता की भावना से ओत-प्रोत है। नई पीढ़ी को उनके इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने मंदिर निर्माण को समाज को एकजुट करने वाला पुनीत कार्य बताया।
समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज के पंच-पटेल एवं युवा उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा एवं राजा बाधा देव गोमलाडु जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने वीर शिरोमणी के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।
आयोजन के दौरान सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
*फोटो कैप्शन:*
देलास धाम दौसा में आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह में आईएएस डॉ. हरसहाय मीणा का स्वागत करते हुए समाज के प्रबुद्धजन।
