दूनी जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/दूनी। स्मार्ट हलचल।जांगिड़ ब्राह्मण समाज दूनी की ओर से दूनी नगरपालिका मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के पंच-पटेलों एवं समाजबंधुओं की ओर से जनप्रतिनिधियों का माला, शॉल एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा दुणजा माता की तस्वीर भेंट की गई।
जांगिड़ ब्राह्मण समाज तहसील दूनी के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षद नरेन्द्र जांगिड़ एडवोकेट ने बताया कि समाज के पंच-पटेलों की आपसी सहमति एवं सामाजिक सहयोग से नगरपालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया। समारोह में दूनी नगरपालिका चेयरमैन अर्चना कटारिया, अधिशासी अधिकारी अमर चंद गुर्जर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जाट सहित नवनिर्वाचित पार्षद पूरणवीर सिंह रोझ, लक्ष्मी नरेन्द्र मेहरा, शिवराज बराला, इन्द्रराज सैनी, विष्णु तिवाड़ी, नरेन्द्र जांगिड़, पप्पू कर्मावत, श्याम प्रकाश राजोरा, कृष्णा बडगुजर, राकेश भील, राजेश शर्मा, अर्चना बडगूजर, रामू देवी माली, रामकल्याण सोनी, प्रेम देवी जैन, मनबर देवी वर्मा एवं पिंकी वर्मा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए दूनी के विकास एवं जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। समारोह में पूर्व सरपंच शिवजीलाल जांगिड़, पूर्व तहसीलदार कालूराम जांगिड़, चौथमल जांगिड़, सीताराम जांगिड़, महावीर जांगिड़ अध्यापक, कैदार जांगिड़, विमल जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, नितेश जांगिड़, महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, योगेन्द्र कटारिया, सुनील जांगिड़, रूपनारायण जांगिड़, रमेश जांगिड़, महेश जांगिड़, कन्हैयालाल जांगिड़, सत्यनारायण अकोडिया, सत्यनारायण उटीटाना, सत्यनारायण कासिर, प्रकाश जांगिड़, अमित जांगिड़, मुकेश जांगिड़, दीपक जांगिड़, पवन जांगिड़ सहित सैकड़ों समाजबंधु मौजूद रहे। समारोह में समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।