Homeसीकरमहिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का किया स्वागत

महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का किया स्वागत

(बजरंग आचार्य)-

सादुलपुर, स्मार्ट हलचल| पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के निज निवास पर शनिवार को महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के स्वागत के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया।
​पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया। इनमें महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष देहात पुष्पा सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष शहर कलावती स्वामी, और जिला उपाध्यक्ष कविता पूनिया शामिल थीं।
​इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने कहा कि आप सभी को मिलकर पार्टी को संगठन स्तर पर और अधिक मज़बूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।
​डॉ. पूनिया ने सभी कार्यकर्ताओं से कल, 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया।
​इस स्वागत समारोह में देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित गागडवास, रामकुमार धानिया, संजय हरपालू, एडवोकेट सुखवीर पूनिया, महताब, रामचन्द्र, हनुमान, मांगे पूनिया, प्रमिला ख्यालिया, बाला सुडा गुलपुरा, रामबाई, एकता सुडा, रेवती सिंघल, कविता सुडा, प्रेम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES