Homeराजस्थानजयपुरनवगठित नारायणपुर नगरपालिका को शीघ्र मिलेगा बजट, विकास कार्यों को मिलेगी गति

नवगठित नारायणपुर नगरपालिका को शीघ्र मिलेगा बजट, विकास कार्यों को मिलेगी गति

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर | स्मार्ट हलचल/बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में नवगठित नारायणपुर नगरपालिका को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि इस नगरपालिका के लिए स्वीकृत बजट कब जारी किया जाएगा और इसके संचालन के लिए आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति कब तक हो सकेगी। इस पर स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जवाब देते हुए कहा कि नवगठित नगरपालिका के निजी निक्षेप खाते खोले जाने की स्वीकृति वित्त विभाग में प्रक्रियाधीन है। जैसे ही वित्त विभाग की मंजूरी मिलेगी, राज्य वित्त आयोग की अनुदान राशि में से नगरपालिका को मिलने वाला हिस्सा उनके खाते में हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इससे नगरपालिका के विकास कार्यों को गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं मिलने लगेंगी। मंत्री खर्रा ने बताया कि फिलहाल नगरपालिका के संचालन के लिए अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बानसूर को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा नवगठित नगरपालिका में विभिन्न पदों के सृजन के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। वित्त विभाग द्वारा समीक्षा के बाद स्वीकृति मिलने पर ही पदों का सृजन कर उनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विधायक देवीसिंह शेखावत ने सरकार से जल्द से जल्द बजट जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बजट जारी होने से नगरपालिका क्षेत्र में जरूरी विकास कार्य शुरू किए जा सकेंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा। इधर, नगरपालिका चेयरमैन मन्नी देवी ने विधानसभा में बजट की मांग उठाने पर विधायक देवीसिंह शेखावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए बजट की उपलब्धता आवश्यक है और विधायक द्वारा सदन में यह मांग रखना स्थानीय नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES