Homeराजस्थानकोटा-बूंदीनव दीक्षित महर्षि रत्ना जी महाराज के महा मृत्युंजय तप के निमित...

नव दीक्षित महर्षि रत्ना जी महाराज के महा मृत्युंजय तप के निमित तीन दिवसीय तप महोत्सव

स्मार्ट हलचल/चौमहला/जैन श्रेयांस नाथ मंदिर में लब्धि सुरीश्वर जी महाराज की 64 वी पुण्य तिथि व नव दीक्षित महर्षि रत्ना जी महाराज के महा मृत्युंजय तप के निमित तीन दिवसीय तप महोत्सव शुभारंभ गुरुवार से हुआ। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए,मुख्य आयोजन 10 अगस्त को होगा।
त्रिदिवसीय तप महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को सुबह गुणवाद सभा हुई, धर्मसभा को संबोधित करते साध्वी सौम्य रत्ना श्री जी ने लब्धि सुरीश्वर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला,आचार्य लब्धि सूरी जी महाराज की 64 की पुण्यतिथी पर धूप दीप माल्यार्पण की बोली का लाभ दिलीप कुमार बागमल डाबरिया
ने लिया ,दोपहर को महिला मंडल द्वारा पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया,साथ ही चोवीसी का आयोजन हुआ, 9 अगस्त को सुबह साध्वी सौम्य रत्ना श्रीजी के प्रवचन, तप की वंदना वली की प्रस्तुति संगीतकार नागेश्वर भाई रियावन द्वारा की जाएगी इस संगीतमय तप वन्दना वली का लाभ परेश भाई शांति लाल धोका परिवार लिमडी ने लिया दोपहर को चोविसी का कार्यक्रम होगा जिसका लाभ साध्वी जी के सांसारिक परिवार द्वारा लिया गया, 10 अगस्त को सुबह नवकारसी होगी जिसका लाभ लाड कुंवर बाई कवर लाल की स्मृति में मनोज जैन ने लिया,सुबह 8.30 बजे तपस्वी साध्वी महर्षि रत्ना जी का भव्य बेंड बाजों के साथ वरघोड़ा निकाला जाएगा जो कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरेगा, जैन उपाश्रय में साध्वी का पारणा होगा तथा साध्वी सौम्य रत्ना श्री जी के प्रवचन होगे दोपहर को श्री संघ की ओर से स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है की नव दीक्षित साध्वी महर्षि रत्ना जी के 31 उपवास की कठोर तपस्या चल रही है यह तपस्या 10 अगस्त को पूर्ण होगी।
जैन श्री संघ द्वारा त्रिदिवसीय महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारिया की गई,मंदिर पर आकर्षक साज सज्जा की गई है। कार्यक्रम में अहमदाबाद,मुंबई,रतलाम,
दाहोद,इंदौर,छोटीसादड़ी,मंदसौर,
सुवासरा,बडौद, सहित
अनेक स्थानों से जैन श्रीसंघ लोग बड़ी संख्या में भाग लेगे।
बाक्स
जैन श्वेतांबर मंदिर उपाश्रय में चातुर्मास कर रही साध्वी सौम्य रत्ना श्रीजी ,पुनीत रसा श्रीजी महाराज ठाणा 7 की पावन निश्रा में तप साधना सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। नव दीक्षित साध्वी महर्षि रत्ना जी के 31 उपवास की कठोर तपस्या चल रही है यह तपस्या 10 अगस्त को पूर्ण होगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES