बानसूर।स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर द्वारा नव पदस्थापित मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुबेसिंह सामरिया, जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद मेहरा, कैलाशचंद सूठवाल, प्रहलाद सिंह खटीक, विक्रम सिरोहीवाल, किशनपाल वर्मा, राजवीर सिंह , एसीबीईओं राजेंद्र प्रसाद मीणा व इंद्राज गुर्जर ,जगदीश प्रसाद, किरण घिलोटिया ,पवन घिलोटिया, ओमप्रकाश सैनी, शैलेश सहित शिक्षक गण मौजूद रहें।