खटीक समाज के युवाओं ने जाना सफलता का मंत्र, नवचयनित RAS अधिकारियों का हुआ सम्मान

अनिल खींची

जयपुर।स्मार्ट हलचल|जेएलएन मार्ग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानिंग में रविवार को ‘ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एंड प्रोफेशनल ग्रुप’ द्वारा करियर मार्गदर्शन शिविर एवं RAS सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें देश के प्रतिष्ठित आईएएस (IAS) और आरएएस (RAS) अधिकारियों ने भविष्य संवारने के टिप्स दिए।

विशेषज्ञों ने दिखाई राह:
मुख्य सूत्रधार श्री रमेश सांभरिया ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के युवाओं को सही दिशा दिखाना है। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए निःशुल्क साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया गया। अजय असवाल (IAS), उर्मिला राजौरिया (IAS) और विशाल दायमा (IAS) सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने यूपीएससी की तैयारी के गुर सिखाए। वहीं, मेडिकल, इंजीनियरिंग, न्यायिक सेवा और कॉमर्स क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भी छात्रों की शंकाओं का समाधान किया।

प्रतिभाओं का सम्मान:
समारोह के दौरान समाज का गौरव बढ़ाने वाले नवचयनित RAS अधिकारी उन्नत किशोर राजोरा, किस्मत खींची, अमन सोलंकी, कुलदीप खींची, विजय खन्ना, राजू परिड़वाल और विशेष नाराणियां को सम्मानित किया गया। अभिभावकों और समाजजनों ने इस आयोजन को समाज के विकास के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताया।