Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़अगलें बरस तु जल्दी आना घोष के साथ किया विसर्जन

अगलें बरस तु जल्दी आना घोष के साथ किया विसर्जन

गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई।

ओम जैन

शम्भूपुरा। स्मार्ट हलचल/चित्तौडग़ढ़ नगर के विभिन्न जगहों पर स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया। शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेंथी के अरिहंत विहार नवकार नगर में मंगलवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन समारोह धूमधाम से मनाया गया तथा जूलूस निकाला गया। गणपति गरबा मंडल द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया, इसके बाद मंगलवार शाम को डीजे साउंड की मधुर धुन पर अगलें बरस तु जल्दी आना के घोष के साथ गणपति प्रतिमा का विधिविधान के साथ विसर्जन किया गया। जिसमें युवक, युवतियां बच्चे, महिला, पुरुष डीजें पर बजनें वालें गीतों व भजनों पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते व गणपतिजी के जयकारें लगातें चल रहे थे। बाद में गणपति प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा के साथ मुख्य मार्गो एवं कलेक्ट्रेट होते हुए गंभीरी नदी तट पर पहुचे जहाँ विधी विधान से सभी एक साथ गणेश जी कि प्रतिमा को रखकर महाआरती कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम मे ललित टांक, विशाल पारीक, ओम जैन शम्भूपुरा, गोपाल, लक्ष्मण मेघवाल, श्रवण सिंह, रबिंन्द्र प्रधान, अजय अग्रवाल, रामरतन जाट, पुष्पेंद्र लोहार आदि सहित महिला एवं बच्चे मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES