Homeभीलवाड़ानिजी फैक्ट्री की स्टाफ कॉलोनी में श्रमिक ने फांसी लगाकर दी अपनी...

निजी फैक्ट्री की स्टाफ कॉलोनी में श्रमिक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । एक फैक्ट्री की स्टाफ कॉलोनी में रहने वाले श्रमिक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मांडल थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि नानकपुरा में कंचन इंडिया लिमिटेड की स्टाफ कॉलोनी है। यहां रहने वाले एक श्रमिक ने रस्सी का फंदा गले में डाल कर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक का नाम प्रमोद (24) पिता नेवाराम वर्मा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक मूल रूप से हसनपुर थाना काट जिला शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश और हाल नानकपुरा स्थित कंचन इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री की स्टाफ कॉलोनी में रहता था और फैक्ट्री में ही कार्य करता था। (शुक्रवार) रात करीब 11 बजे प्रमोद के साथ काम करने वाला एक श्रमिक उसके कमरे पर गया था।

जब काफी आवाजें लगाने के बाद भी प्रमोद ने कमरे का गेट नहीं खोला। तो श्रमिक ने फैक्ट्री स्टाफ को सूचना दी। फैक्ट्री स्टाफ ने कमरे का गेट तोड़ा तो युवक कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया और परिजनों को सूचित किया। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES