Homeराजस्थाननिकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर सामने आई भारत की प्रतिक्रिया, वेनेजुएला पर...

निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर सामने आई भारत की प्रतिक्रिया, वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई पर जताई गहरी चिंता, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली । भारत ने वेनेजुएला से जुड़े घटनाक्रम को लेकर रविवार को गहरी चिंता व्यक्त की है. अमेरिका ने शनिवार को एक सैन्य अभियान के तहत तेल समृद्ध वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था. भारत ने कहा कि वह वेनेजुएला में तेजी से बदल रही स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है.

भारत ने की मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का आह्वान:

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं. हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं. भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है. हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे बातचीत के ज़रिए शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे. काराकस स्थित भारत का दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और वह उन्हें हर संभव सहायता देता रहेगा.’

अमेरिका ने मादुरो और उनकी पत्नी को किया गिरफ्तार:

बता दें कि अमेरिका ने मादुरो पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने का लगातार आरोप लगाने के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर शनिवार को सैन्य हमला किया. मादुरो ने इन आरोपों का कड़े शब्दों में खंडन किया था. अमेरिकी सैनिक मादुरो और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क ले गए हैं. अमेरिकी कार्रवाई के बाद वेनेजुएला ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है.

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES