उदयलाल आंजना की अनुशंसा से निम्बाहेड़ा नगर आदिवासी कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

नगर अध्यक्ष राजू भील ने घोषित की कार्यकारणी, 26 कार्यकर्ताओं को मिली संगठनात्मक जिम्मेदारी

निम्बाहेड़ा, 09 अगस्त,(✍🏻ज़ाकिर हुसैन)

स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा एवं अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक गणेश घोघरा तथा चित्तौड़गढ़ जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मनोहरसिंह मीणा की सहमति से निम्बाहेड़ा नगर आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष राजू भील गांव कासोद ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 26 कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

*कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी*
नवगठित कार्यकारिणी में चांदमल भील नई आबादी,को संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल भील कासोद, नाथूलाल मीणा कासोद, यशवंत भील सब्जी मंडी, नीलू भील कासोद,पृथ्वीराज मीणा चांदखेड़ा, महासचिव के पद पर श्यामलाल भील कासोद, लोकेश मीणा कासोद, फूलवंती भील जावद दरवाज़ा, वरदीचंद भील अंबानगर, विशाल मीणा कच्ची बस्ती, मदनलाल मीणा रानीखेड़ा,, सचिव पद पर कैलाश भील कासोद, कमल भील अंबानगर, पूजा भील कासोद, लक्ष्मण मीणा कासोद, राजू मीणा सांकरिया, प्रवक्ता के पद पर किशन मीणा कासोद एवं कमल भील रानीखेड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल भील कासोद एवं कार्यकारिणी सदस्य सुनील भील कासोद, कन्हैयालाल भील नई आबादी, कालूराम भील रानीखेड़ा, नारायण मीणा कच्ची बस्ती एवं सुनीता मीणा कासोद को नियुक्त किया गया है।

आदिवासी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजू भील ने कहा कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से आदिवासी समाज सहित सभी वंचित वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।