Homeभीलवाड़ानिंबाहेड़ा युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार ने बोर्ड परीक्षार्थियों का किया सम्मान,तिलक...

निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार ने बोर्ड परीक्षार्थियों का किया सम्मान,तिलक लगाकर पेन वितरित किये

स्मार्ट हलचल|निंबाहेड़ा उपखण्ड विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा के शुभारंभ अवसर पर निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस एवं NSUI परिवार द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार,12 फरवरी से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर,मुंह मीठा कराकर एवं पेन वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षार्थियों को आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत,अनुशासन एवं धैर्य के साथ परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

उपखंड क्षेत्र मे नगर एनएसयूआई परिवार की ओर से निंबाहेड़ा एन एस यू आई अध्यक्ष राहुल सेन, अनिल जाट, सम कित जैन,नवरत्न प्रजापत, राघव लड़ा,चीनीश वर्मा,अर्चना अहीर,सानिया एवं मुस्कान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा पेन वितरित किए।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह
कार्यक्रम के अंतर्गत गांव अरनिया पालीवाल में सरपंच गजेंद्र पालीवाल,राजेश चारण, पंकज धाकड़ एवं पुष्कर दास ने विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।
गांव लसड़ावन में समकित जैन एवं अनिल जाट ने विद्यालय पहुंचकर परीक्षार्थियों को पेन वितरित किए।

इसी प्रकार गादोला गांव में सूरज मीणा एवं महेश मीणा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें परीक्षा सामग्री प्रदान की।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना,उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना तथा परीक्षा के प्रति आत्मविश्वास उत्पन्न करना रहा। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular