अजीज भाटी
रोपां:- 2 अक्टूबर । पारोली विद्यालय में विभागीय निर्देशानुसार पीईईओ स्तरीय निपुण मेला 2024 का आयोजन हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार को पारोली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिल जाजू अध्यक्षता, विधायक प्रतिनिधि SOMC रामलखन सुवालका की मुख्य आतिथ्य में हुआ। मेले में क्षेत्र के 12 विद्यालयों के कक्षा 1 से 3 में अध्ययनरत 163 बालक बालिकाओं और 34 शिक्षकों ने भाग लिया। मेले में बालकों द्वारा लगभग 38 स्टालें लगाई गई। जिसमें निशाना लगाना, मॉडल व चार्ट बनाना, खिलौने बनाना, खिलौनों पर कलर करना, वर्ग पहेली शब्द निर्माण, विलोम शब्द, अनुपयोगी सामान से उपयोगी सामग्री बनाना, कहानी की अभिव्यक्ति जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। शारीरिक गतिविधियों में नींबू दौड़, लटकन जलेबी, म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया। विजेता बालकों को पुरस्कार वितरित किए।