Homeभीलवाड़ाकोटड़ी में चार अक्टूबर को विशाल निरंकारी सन्त समागम का होगा आयोजन,तैयारियां...

कोटड़ी में चार अक्टूबर को विशाल निरंकारी सन्त समागम का होगा आयोजन,तैयारियां जोरों पर

माण्डलगढ़। स्मार्ट हलचल/सतगुरु माता जी की असीम कृपा से कोटड़ी में निरंकारी ब्रांच द्वारा विशाल निरंकारी संत समागम शुक्रवार चार अक्टूबर सन्त श्री एच.एस.चांवला जी जोनल इंचार्ज लुधियाना (पंजाब) की उपस्थिति में होने जा रहा है। इस सन्त समागम को लेकर जोनल इंचार्ज सन्त श्री जगपाल सिंह राणावत भीलवाडा के दिशा निर्देशानुसार स्थानीय ब्रांच के सन्तो के साथ माण्डलगढ़,काछोला,
बडलियास,
जहाजपुर व अन्य ब्रांच के सन्तो द्वारा तैयारियां की जा रही है।
भीलवाड़ा जोनल इंचार्ज श्री जगपालसिह राणावत ने बताया की कोटड़ी मुख्यालय पर चार अक्टूबर को शाम सात से दस बजे तक सन्त श्री एच.एस.चांवला जी जोनल इंचार्ज लुधियाना (पंजाब) की उपस्थिति सन्त समागम का आयोजन किया जायेगा। आयोजन को लेकर
कोटड़ी ब्रांच के स्थानीय सन्त रामलाल,भोपाल रेबारी,भवानीराम तेली,दुर्गा लाल बंजारा, रामेश्वर लाल,सुखदेव,रामपाल व माण्डलगढ़ ब्रांच मुखी दुर्गालाल बलाई,सन्त सुखदेव बोरखेड़ा वेणीराम महात्मा बडलियास,केसरीमल मेवाड़ा,मुकेश कुमार समर्पित चोधरियास,सन्त दुर्गालाल मोहनपुरा आदि सन्तो द्वारा सन्त समागम स्थल,लंगर सेवा,वाहन पार्किंग व्यवस्था, बिजली-पानी आदि सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाओ को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES