Homeभीलवाड़ानिर्माणाधीन फेक्ट्री में चुनाई का काम करते वक्त हुआ हादसा, करंट लगने...

निर्माणाधीन फेक्ट्री में चुनाई का काम करते वक्त हुआ हादसा, करंट लगने से श्रमिक की मौत

भीलवाड़ा । प्रतापनगर थाना क्षेत्र के रिको एरिया में एक निर्माणाधीन फेक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया जहां चुनाई कार्य करते वक्त करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई । पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सोपा। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ । प्रतापनगर पुलिस के अनुसार कारोई थाना क्षेत्र के कोचारिया का रहने वाला 38 वर्षीय हीरा लाल कुमावत रिको में एक निर्माणाधीन फेक्ट्री में चुनाई का कार्य कर रहा था । कटर मशीन के तार खुले होने और फर्श गीला होने से मशीन में करंट दौड़ गया और हीरालाल करंट की चपेट में आ गया । इस दौरान श्रमिक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा । दौड़कर आए दूसरे श्रमिको ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES