निवाई विधायक रामसहाय वर्मा का बड़ा बयान: “सिस्टम की सफाई के लिए कठोर कदम जरूरी”

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/निवाई। स्मार्ट हलचल|टोंक जिले की निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसहाय वर्मा ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सिस्टम में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि लापरवाह और भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि “सिस्टम में बैठे दीमकों को खत्म करना जरूरी है, जो व्यवस्था को अंदर ही अंदर खोखला कर रहे हैं।” उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि जनता के हितों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक वर्मा ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर सख्त कदम उठाएंगे।