निवाई उपजिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

समाजसेवी सीताराम गुर्जर सम्मानित

भरत देवड़वाल

निवाई। स्मार्ट हलचल|उपखंड मुख्यालय निवाई में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। उपजिला स्तरीय मुख्य समारोह में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सीताराम गुर्जर हरभावता को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामसहाय वर्मा व प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समाज सेवी सीताराम गुर्जर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे समाजसेवी ही समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।