भीलवाड़ा । महेन्द्र सिंघवी को पुलिस मित्र संगठन (नई दिल्ली) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोषदादा चौधरी द्वारा की गई है।
मनीष बम्ब ने बताया की महेंद्र सिंघवी पूर्व में संगठन में राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस मित्र संगठन एक सामुदायिक पुलिसिंग पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना और अपराध रोकने में पुलिस की सहायता करना है। पुलिस मित्र के रूप में सदस्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों के पालन में सहयोग करने और स्थानीय समस्याओं के समाधान में पुलिस के साथ मिलकर काम करते हैं।
सिंघवी की इस नियुक्ति पर स्थानीय समाजसेवियों और संगठन के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों और पुलिस-पब्लिक समन्वय गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।
