शरद शुक्ला को विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भीलवाड़ा । विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा की सहमति से विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार मेहता व युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश जोशी ने संगठन का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा जिले के दो सक्रिय युवाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार भीलवाड़ा निवासी एडवोकेट शरद शुक्ला को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अविनाश पाण्डिया को युवा प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे ब्राह्मण समाज के हितों, युवा जागरूकता और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर विप्र सेना कार्यकर्ताओं और समाज बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।