स्टेडियम के लिए मंजूर हुए एक करोड रुपए की राशि को किया गया खुद बुर्द– रामनिवास घोड़ेला
(नवप्रीत कौर)
हरियाणा/ हिसार :स्मार्ट हलचल/हलका बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने अनेक कार्यकर्ताओं के साथ बरवाला शहर के कई वार्डो 2,3,5,15,16,17,18 व 19 में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया| इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने वार्डवासियों के समक्ष कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया| इस दौरान पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि 10 वर्षों से चल रही इस भाजपा सरकार से प्रत्येक वर्ग दुखी है| प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है| उन्होंने कहा कि बरवाला शहर में बरसाती व गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है| पीने का पानी भी नहीं है| स्टेडियम के लिए एक करोड रुपए मजूंर हुए थे परंतु स्टेडियम की राशि को खुद बुर्द किया गया| मॉडर्न मंडी मंजूर हुई थी परंतु इस सरकार ने मॉडर्न मंडी को भी नहीं बनाया| वर्तमान सरकार नकारा साबित हुई है| आगामी सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी| इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी सुनील मित्तल, रामस्वरूप मदान, पूर्व पार्षद ज्ञान सैनी, पम्मी सरदार, कैलाश कक्कड़, राम सिंह सैनी, कृष्ण पाबड़ा, दलवीर सैनी, भले राम वर्मा, गुलशन भुक्कल, मनीराम वर्मा, राजेंद्र कदावला, सुधीर रहेजा, संजय सैनी, ओम गाई, सुरेंद्र गोयल व गुलशन सैनी आदि मौजूद रहे|


