Homeभीलवाड़ाफसल खराबा गिरदावरी के बाद भी मुआवजा नहीं, किसान परेशान फसल...

फसल खराबा गिरदावरी के बाद भी मुआवजा नहीं, किसान परेशान फसल खराबा की गिरदावरी हो चुकी, लेकिन मुआवजा नहीं मिला

शिव लाल जांगिड़

स्मार्ट हलचल|लाडपुरा क्षेत्र में फसल खराबा की गिरदावरी पूरी हो जाने के बावजूद अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। मक्का, मूंगफली सहित अन्य फसलें वर्षा के कारण दो बार गलकर पूरी तरह खराब हो गई थीं, लेकिन सत्र 2025 का फसल खराबा मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिल पाया है।स्थानीय नगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर अध्यक्ष गुलाम नबी ने बताया कि मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 77 प्रतिशत फसल खराबा हुआ है, जिसकी विधिवत गिरदावरी भी हो चुकी है। इसके बावजूद काश्तकारों को अब तक राहत राशि नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जहाजपुर क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम फसल खराबा हुआ, वहां किसानों को मुआवजा मिल चुका है, जबकि इस तहसील के किसान आज भी इंतजार कर रहे हैं। अन्य तहसीलों में आपदा राहत के आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन यहां के किसानों को लाभ नहीं मिला।

फसल खराबा राहत राशि से वंचित किसान अब मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता राशि नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ जाएगी।

भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख श्यामलाल सुधार एवं भारतीय किसान संघ के चांदमल माली ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि मुआवजा नहीं मिलने से किसान पहले से ही आर्थिक संकट में हैं। खाद की किल्लत के चलते किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। यदि पूर्व फसल खराबे का मुआवजा मिल जाए तो किसानों को कुछ राहत मिल सकती है।

किसानों ने प्रशासन से शीघ्र फसल खराबा मुआवजा जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES