Homeराजस्थानकोटा-बूंदी21 अक्टूबर को दीपावली पर अवकाश नहीं, मुख्यमंत्री से की अवकाश घोषित...

21 अक्टूबर को दीपावली पर अवकाश नहीं, मुख्यमंत्री से की अवकाश घोषित करने की मांग

मुख्य संरक्षक पारीक ने सीएम भजनलाल को लिखा पत्र

बूंदी-स्मार्ट हलचल|प्रदेश में सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व दीपावली 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा, लेकिन राज्य सरकार के कैलेंडर में इस दिन अवकाश घोषित नहीं है। इसे लेकर कर्मचारियों, संस्थाओं और आमजन में भ्रम की स्थिति है। मुख्य संरक्षक एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक एवं वर्तमान जिलाध्‍यक्ष सत्‍यवान शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं मुख्य सचिव सुधांशु पंत को पत्र लिखकर 21 अक्टूबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की पुरजोर मांग की है।

पारीक ने बताया कि राजस्थान में बहुसंख्यक आबादी 21 अक्टूबर को ही दीपोत्सव मनाएगी। उन्होंने कहा, “यह एक प्रमुख त्यौहार है जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। जब प्रदेश के अधिकांश लोग त्यौहार मना रहे होंगे, उस दिन अवकाश न होने से राजकीय कर्मचारियों और अन्य संस्थाओं के लिए बड़ी दुविधा की स्थिति पैदा होगी।”

उन्होंने कहा कि यदि सरकार 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित करती है, तो इससे न केवल राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी, बल्कि मजदूर, किसान और व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। इससे सभी लोग बिना किसी चिंता के अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से यह महापर्व मना सकेंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES