बून्दी, 2 अप्रैल। स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस के संकट को लेकर राजस्थान पेंशनर मंच ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष घनश्याम दुबे एवं महामंत्री शंभू दयाल मेहरा ने बताया कि 25 फरवरी से निजी सूचीबद्ध हॉस्पिटल ने ओपीडी एवं निजी सूचीबद्ध दुकानदारों ने दवाइयां देना बंद कर रखा है। दवाइयां नहीं मिलने से पेंशनर्स इलाज के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर हो गए हैं। ज्ञापन में तत्काल 50 प्रतिशत राशि जारी करने तथा रिंग फेंसड बजट सुनिश्चित कर योजना को बचाने की मांग की है। साथ ही इसे प्रशासनिक समस्या न मानकर मानवीय एवं
आपातकालीन समस्या मानकर शीघ्र वार्ता कर हल निकालने की मांग की गई है जिससे पेंशनर्स को सेवानिवृत्ति के बाद भी आंदोलित होने से बचाया जा सके। ज्ञापन देने वालों में मुख्य संरक्षक छुट्टनलाल शर्मा, सभाअध्यक्ष रामनिवास मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष बृजसुंदर शर्मा, उप सभाध्यक्ष गोपाललाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, विठ्ठल सनाढ्य, उपाध्यक्ष भंवरलाल सेन, छोटूलाल बैरवा सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
