सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के जित्यास की नोहरा गांव में काली छाट के देवनारायण मंदिर प्रांगण में चल रहे 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की नवें दिन शनिवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई । ग्रामीणों ने बताया कि काली छाट के देवनारायण मंदिर पर 2 दिसंबर 2025 से अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य पर पांच दिवसीय पंच कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन को लेकर नौ दिवसीय 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत 27 मार्च शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई । सह यज्ञाचार्य हरिशंकर दाधिच ने बताया कि नवें दिन शनिवार को प्रातः 8:15 बजे मंडप प्रवेश कर स्थापित देवी-देवताओं की पूजन की । यज्ञाआचार्य पंडित धर्मनारायण वैदाचार्य के मंत्रोच्चार के साथ शनिवार को स्थापित देवी देवताओं व चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना की । वही पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ 21 हवन कुंड मेंं 51 जोड़ों ने आहुतियां लगाई । शनिवार दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई और दोपहर 12:30 बजे महाआरती के साथ महायज्ञ सम्पन्न हुआ, इस दौरान सभी ने चारभुजा नाथ, देवनारायण भगवान से क्षेत्र में घर-परिवार व क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की । इसके बाद भंडारा प्रसादी का भोग लगाकर महा प्रसादी वितरण की गई । वही महायज्ञ पूर्णाहुति के बाद नोहरा, जित्यास, गेगा का खेड़ा, पारोली, हाथीपुरा, कानावतों का खेड़ा व बोर्डियास गांवों में आये चारभुजानाथ के बैवाणो को विदाई दी । आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मेले में पहुंचे और मेले में डॉलर, चकरी, झूले का आनंद लेते हुए, ग्रामीण महिलाओं व युवतियों ने मेले में घरेलू सामानों की जमकर खरीददारी की ।।
संत व जनप्रतिनिधि बने महायज्ञ पूर्णाहुति के साक्षी
नोहरा के काली छाट के देवनारायण मंदिर पर सम्पन्न हुई विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर दीपक पुरी जी महाराज नील कंठ महादेव माडंल व सरसड़ी मठ एवं राजपुरी जी महाराज ( कबूतर वाले बाबा ) आश्रम, सांगवा सहित अन्य कई संत महात्मा पहुंचे, वही पूर्णाहुति के दौरान भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल व कोटड़ी निवृतमान प्रधान करण सिंह बेलवा आदि कई पहुंचे, जो महायज्ञ पूर्णाहुति के साक्षी बने ।।
14 पंडितों ने सफल करवाया महायज्ञ
सह यज्ञाचार्य हरिशंकर दाधिच ने बताया कि नोहरा गांव में काली छाट के देवनारायण मंदिर पर आयोजित पांच दिवसीय पंच कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ में 9 दिनों तक कुल 14 पंडितों ने पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ को संपन्न करवाया, वही महायज्ञ में 9 दिनों तक देवनारायण भगवान के नाम 3 लाख 61 हजार आहुतियां लगाई गई ।
