16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे नामांकन, 17 सितंबर को होगी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा
मोनू सुरेश छीपा।
शाहपुरा, 15 सितंबर 2026। स्मार्ट हलचल|शाहपुरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर लोक सूचना जारी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र 16 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में बुधवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के कारण राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि 15 और 16 सितंबर को प्राप्त होने वाले सभी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे की जाएगी। संवीक्षा का कार्य रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय, नगर पालिका शाहपुरा में होगा।
अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शाहपुरा में अब सभी की नजरें संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की रणनीति पर टिकी हैं। खास तौर पर 16 सितंबर को होने वाले नामांकन से अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।