Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 55 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 55 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त


सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/रेल सेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए दिनांक 31.01.2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 55 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज दिनांक 04 फरवरी 2025 को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मण्डल कार्मिक अधिकारी,आर.सी. बैरवा ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का स्वागत किया एवं उनकी रेल सेवाओं हेतु आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गईI

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES