Homeबीकानेरअब काका का राज है और काका की ही चलेगी : राजेन्द्र...

अब काका का राज है और काका की ही चलेगी : राजेन्द्र राठौड़

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य) –

स्मार्ट हलचल/भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि भाजपा ऐसा संगठन समुद्र के समान है। यहां अनेकों नेता और कार्यकर्ता आए और चले गए मगर संगठन आगे बढ़ता रहा है क्योंकि संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं की विशाल टीम है। राठौड़ ने उक्त विचार सोमवार को रूलीराम लुहारी वाला भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि अब झूठ की राजनीति और सोशल मीडिया पर झूठी वाही वाही लेने की बातें नहीं चलेगी। काम भाजपा सरकार करवा रही है और श्रेय लेने का प्रयास कोई ओर कर रहा है। जनता अब हालातों को।समझ चुकी है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अब तो काका का राज है और काका की ही चलेगी बाकी अन्य किसी को भ्रम निकालना है तो निकाल सकते हैं। राठौड़ ने मंगलवार को चूरू के निकटवर्ती गांव जोड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन का उल्लेख भी किया तथा कार्यकर्ताओं से अपील की की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पहुंचे। कांग्रेस को लूट का दूसरा नाम बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस का अब भविष्य पतन की ओर है।
लोकसभा प्रत्याशी रहे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पद्म भूषण देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है। जिन लोगों को दायित्व दिया गया है वह सम्मान के साथ-साथ एक जिम्मेवारी भी है। मैं नियमित रूप से हैं सादुलपुर क्षेत्र से जुड़ा रहूंगा। हम सभी को मिलकर संगठन को नए रूप में यहां पर प्रतिस्थापित करना है। भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि जिनको दायित्व सौंपा गया है उनका नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनके सुख-दु:ख में भागीदारी निभानी है।मण्डल अध्यक्षों को एक महीने में प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी है तथा बूथ स्तर पर टीमों का गठन कर जिले को रिपोर्ट भिजवानी होगी। उन्होंने कहा कि हम मिलकर संघर्ष करेंगे। पार्टी सर्वोपरि है और रहनी चाहिए। विधानसभा प्रत्याशी रही भाजपा नेत्री सुमित्रा पूनियां सहित प्रोफेसर दिलीप पूनियां, महावीर पूनियां, पूर्व विधायक का नंदलाल पूनियां आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर राठौड़, शर्मा व झाझरिया आदि ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों और विधानसभा के प्रभारी को साफा आदि भेंट कर सम्मानित किया। इनमें विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़, सादुलपुर शहर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, चांदगोठी मंडल अध्यक्ष धर्मवीर पूनियां, सांखू मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार जांगिड़, सिद्धमुख मंडल अध्यक्ष नत्थूराम प्रजापत, गुलपुरा मंडल अध्यक्ष संजय ख्यालिया और हमीरवास मंडल अध्यक्ष रामपाल लंबोरिया शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप काजला और अमर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मंच पर संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष राधेश्याम डोकवे वाला, पूर्व जिला प्रमुख सुरेन्द स्वामी, वेदप्रकाश पूनियां सहित नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मंचासीन थे। इससे पहले नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान जुलूस भी निकाला गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES