Homeराजस्थानअलवरभुगतान न मिलने पर नरेगा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

भुगतान न मिलने पर नरेगा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Published on

बानसूर।स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत के नरेगा कर्मियों ने गुरुवार को लंबित भुगतान की मांग को लेकर पंचायत समिति कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नरेगा कर्मियों ने बताया कि पिछले छह महीने से उनका भुगतान अटका हुआ है। इस संबंध में वे कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन और पंचायत समिति अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।‌ प्रदर्शन के दौरान नरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि नरेगा के तहत काम कर चुके श्रमिकों को समय पर मजदूरी मिलना उनका अधिकार है। भुगतान में देरी से उनके परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मामले पर पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी प्रदीप विरमानी ने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में भी शिकायत मिलने पर जिला परिषद को पत्र लिखकर भुगतान जारी करने का अनुरोध किया गया था। आज पुनः जिला परिषद को पत्र भेजा गया है और जल्द ही भुगतान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

उप जिला अस्पताल के सामने लगा लंबा जाम प्रशासन की अनदेखी से आमजन परेशान,कई बार एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं जाम में

बानसूर‌। स्मार्ट हलचल|कस्बें के उप जिला अस्पताल बानसूर के सामने हरसौरा रोड पर गुरुवार...