आसींद।स्मार्ट हलचल|रविवार को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव संदीप चावला एवं आसींद विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुलाकात के दौरान भीलवाड़ा जिले सहित प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विनोद जाखड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनएसयूआई को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं व छात्रों की आवाज को मजबूती से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










