पायलट ने सदैव किसानों, युवाओं एवं आमजन ओर किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी: सभापति शर्मा।
ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल।जिला एनएसयूआई द्वारा स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजेश पायलट की पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए हम सभी उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने सदैव किसानों, युवाओं एवं आमजन, विशेष रूप से किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनकी सोच थी कि देश के प्रत्येक किसान को न्याय मिले तथा किसान की उन्नति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार बने।
इस दौरान एनएसयूआई एवं कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वर्गीय राजेश पायलट के आदर्शों पर चलने तथा किसानों, युवाओं और आमजन के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
