स्मार्ट हलचल|एनएसयूआई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय राव के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में महेश धनगर के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को 1200 पेन वितरित किए गए।इस अवसर पर विद्यार्थियों को मुंह मीठा कराकर गुड़ खिलाया गया तथा उनकी आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में एनएसयूआई के विजय भाटी नाई ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंकुश आदिवाल, छात्र नेता शुभम शर्मा, लेहरू गाडरी , राहुल गाडरी , प्रद्युम्न सिंह शक्तावत, मंथन बुनकर,कुलदीप सालवी,युवराज सिंह राठौड़ सूरज साहू विजय अहीर,बालकिशन सिसोदिया,अभिषेक धनगर,शालू मंसूरी,डिम्पल कवर,तनवी सरगरा,माया गाडरी,गीता गाडरी,शिवानी पारीक,ख़ुशूबू लोधा,भव्या , सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया.










