चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सेज संवर्ग के पदों को समाप्त करने के विरोध में नर्सेज यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा । राजस्थान में राजमेश के अधीन संचालित सात चिकित्सा महाविद्यालयों के अधीन विभिन्न संवर्गों के स्वीकृत 1267 नियमित पदों को समाप्त करने के विरोध के तहत् भीलवाड़ा जिले के 87 नर्सिंग ऑफिसर के पद मेडिकल कॉलेज से विलोपित किए जाने के संदर्भ में राजस्थान नर्सेज यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व मे सैकड़ों नर्सेज ने भीलवाड़ा जिला सांसद दामोदर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।। इस दौरान जिला प्रवक्ता गिरिराज लड्ढा ने बताया कि वर्तमान में 87 नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियमित कर्मचारी पिछले 9 वर्षों से कार्यरत हे ओर हर कर्मचारी अपने विभागों में पूर्ण दक्षता से कार्य कर रहा हे।।राज्य सरकार के राजमेश में पद विलोपित के आदेश के बाद राजमेश के अधीन 7 मेडिकल कॉलेज के कुल 747 नर्सेज के पदों के विलोपन में भीलवाड़ा जिले में भी 87 नियमित नर्सेज के पद विलोपित हुए हे जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।।इस संदर्भ में ज्ञापन में जिला संयोजक अमित व्यास ने सांसद महोदय जी से पद पुनर्सजन कर सभी नर्सेज को जिले में ही यथावत रखा जाए इस हेतु आग्रह किया जिस पर जिला सांसद महोदय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी मेडिकल कॉलेज नर्सेज को पूर्ण आश्वस्त किया कि इस हेतु पूर्ण वार्ता उच्च स्तर पर की जायेगी उचित समाधान निकाला जाएगा।।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल महोदया ओर महात्मा गांधी चिकित्सालय अधीक्षक महोदय ने भी सभी नर्सेज को विलोपित पदों के पुनः सर्जन ओर वेतन संबंधी समस्याओं के बारे में पूर्ण रूप से सकारात्मक सहयोग कर पूर्ण विभागीय जानकारी साझा की।।
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में ब्लड बैंक में फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कई कर्मचारियों ने पूर्ण उत्साह के साथ रक्तदान किया इस अवसर पर राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित जीनगर,उपाध्यक्ष करण सिंह दिनेश खटीक, मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष निरंजन चंपावत, , अंकित काबरा, कुलदीप आर्य सुनील व्यास,मनोज धाकड़, नर्सिग़ अधीक्षक राजकुमार शर्मा, मुकुट राज सिंह शक्तावत, नौशाद खान,अनीता चौधरी, दिनेश तिवाड़ी,विमला व्यास, अनीता खोईवाल,नीलू सीखवाल, मितवा भोला, निर्मला मीणा, विमला व्यास, प्रीति त्रिपाठी, सोहन बैरवा मुरलीधर जीनगर, सत्यनारायण दीपक सर्वा,पवन सिंगल, लाड कंवर, अनु कंवर राठौड़ के साथ सैकड़ों नर्सेज ने ज्ञापन दिया।