Homeराजस्थानअलवरजगर में तहसील ब्राह्मण समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित, समाज सुधार...

जगर में तहसील ब्राह्मण समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित, समाज सुधार के बिंदुओं पर हुई चर्चा

सूरौठ।हलचल|गांव जगर में सूरौठ तहसील ब्राह्मण समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष राम सतीश शर्मा एवं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संत हरेंद्रानंद सरस्वती ध्रुवघटा वालों के सानिध्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में करौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने की तथा अध्यक्षता गोपाल शर्मा जगर ने की। कार्यक्रम में चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा, सूरौठ ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, अट्ठाईसा अध्यक्ष कंपोटर शर्मा, परशुराम ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी लहचौडा, रमेश चंद शर्मा नादौती, विनोद शर्मा टोडाभीम, वैध शिव दत्त शर्मा श्री महावीर जी, लक्ष्मी नारायण शर्मा बालघाट, निवर्तमान तहसील अध्यक्ष राधेश्याम चतुर्वेदी पाली, पूर्व चौबीसा अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, प्रकाश नारायण सहारिया, महेश चंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने एवं समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की‌ गई। मंच संचालन अशोक सहारिया जटवाडा ने किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES