Homeराजस्थानकोटा-बूंदीवार्ड संख्या 12 पंचायत समिति में आपत्ति दर्ज करवाने के लिए ग्रामीणों...

वार्ड संख्या 12 पंचायत समिति में आपत्ति दर्ज करवाने के लिए ग्रामीणों ने दिगोद उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

इंजीनियर रवि मीणा

कोटा:स्मार्ट हलचल| दिगोद तहसील मे पंचायत समिति वार्ड संख्या 2 में पूर्व में ग्राम पंचायत डूंगरज्या एवं ग्राम पंचायत कोटसुवा की थी लेकिन नए परिसीमन में ग्राम पंचायत डूंगरज्या एवं अमरपुरा को वार्ड संख्या 12 कर के जोड़ दिया गया है,! युवा नेता मनीष मीणा कचोलिया ने बताया की अमरपुरा ग्राम पंचायत डूंगरज्या ग्राम पंचायत की दूरी 17 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है एवं इन दोनों ग्राम पंचायतों की दूरी अधिक होने से ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पडेगा! ग्राम पंचायत डूंगरज्या को पास ही स्थित नव गठित पंचायत चन्द्रावला,शोली में से किसी भी ग्राम पंचायत से जोड़कर वार्ड संख्या 12 में जोड़ने की मांग रखी ! इस मौके पर कुंजबिहारी नागर विनोद मेघवाल नेमीचंद मीणाहरिपुरा मनीष मीणा कचोलिया महेश मीणा कचोलिया श्यामलाल चौथमल गोविन्द मीणा जितेंद्र मीणा सोनू मीणा समस्त ग्राम कचोलिया ग्रामवासी मौजूद रहे!

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES