Homeराजस्थानअलवरकलेक्टर ने नई पंचायतों का प्रस्ताव बना कर भेजा, 6 मई तक...

कलेक्टर ने नई पंचायतों का प्रस्ताव बना कर भेजा, 6 मई तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

बानसूर।स्मार्ट हलचल/ कोटपूतली-बहरोड़ ज़िला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल नें ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार कों जयपुर प्रस्ताव भेजा हैं। इसी क्रम में बानसूर पंचायत समिति क्षेत्र में नई पंचायतों का प्रारूप जारी किया गया है। इस प्रारूप पर आम नागरिक 6 मई तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। बानसूर पंचायत समिति में 12 नई ग्राम पंचायतें बनाई जाएंगी। नई ग्राम पंचायतों में कोठिया, डांगीवास, माजरा ढाकोडा, फतेहपुर, चांदाली, कोथल, ग्वाडा, धीरपुर, बासना, बिसालू, साथलपुर और ऊंछपुर शामिल हैं। इन नई पंचायतों के गठन के बाद क्षेत्र में कुल पंचायतों की संख्या बढ़कर 57 हो जाएगी।पंचायतों के पुनर्गठन का कार्य 4 जून तक पूरा किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के लिए 7 से 13 मई का समय तय किया गया है। इसके बाद 14 से 20 मई के बीच राज्य सरकार को अंतिम प्रस्ताव भेजे जाएंगे। सरकार 21 मई से 4 जून के बीच इन प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति देगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES